shradh paksha
✕

अक्षय कुमार ने पूरा किया 'रामसेतु' का ऊटी का शेड्यूल, पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

Updated: शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (17:20 IST)
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। अक्षय साल में 3 से 4 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर लेते हैं। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद से ही अक्षय बैक-टू-बैक फिल्मों की शूटिंग में बिजी है।

 
अक्षय कुमार की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं अब एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग ऊटी में पूरी कर ली है।
 
अक्षय फिलहाल ‘राम सेतु’ की शूटिंग ऊटी में कर रहे थे और अब उनका शेड्यूल पूरा हो गया है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।
 
अक्षय कुमार ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह जैकलीन फर्नांडिस और सत्यदेव के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में अक्षय और सत्यदेव आसमान की ओर देख रहे हैं और जैकलीन ने आंखें बंद की हुई हैं। 
 
तस्वीर के साथ अक्षय ने लिखा है, तस्वीर में या जीवन में हमेशा काले बादलों के ऊपर प्रकाश की सुंदर लकीर होती है। रामसेतु के ऊटी शेड्यूल को पूरा किया। आशा है कि दिव्य प्रकाश हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगा।
 
गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी रही माइथोलॉजी फिल्म 'रामसेतु' में अक्षय कुमार एक आर्कियलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की भी अहम भूमिका है।
 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख