kalsarpa dosh calculator
✕

कभी दिल्ली में ज्वेलरी बेचते थे अक्षय कुमार, इस तरह मिली पहली फिल्म

Updated: सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (11:30 IST)
Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर एक्टर अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अक्षय का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर अक्षय कुमार कर लिया। 30 साल के फिल्मी करियर में अक्षय 100 से अधिक फिल्में कर चुके हैं।
 
अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में सफलता पाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी 13' में अपने फिल्मी सफर के बारे में बताया था। अक्षय ने कहा था कि उनके मॉडलिंग करियर ने ही उन्हें पैसा कमाने के साथ-साथ बॉलीवुड में अभिनेता बनने के लिए प्रेरित किया। 
 
अक्षय ने बताया था कि सिनेमा की दुनिया में कदम रखने से पहले वह एक ज्वैलरी शॉप में सेल्समैन के रूप में काम करते थे, उसके बाद उन्होंने एक रेस्टोरेंट में भी काम किया, जहां वो लोगों के लिए टेबल सेट करते थे। जब वो रेस्टोरेंट में काम करते थे तो वहां पर चार एक्टर्स की तस्वीरें दीवार पर लगी हुई थी, जिसमें से एक तस्वीर बिग बी की थी और उसी तस्वीर ने अक्षय को सिनेमा की दुनिया में आगे बढने के लिए प्रेरित किया। 
 
अक्षय कुमार कहा था, यह महज इत्तेफाक है कि मुझे एक्टिंग करने का मौका मिला। मैं मुंबई में बच्चों के घरों में जाकर उन्हें कराटे, मार्शल आर्ट्स सिखाता था। इससे मैं 5-6 हजार रुपए महीना कमा लेता था। एक दिन किसी ने मुझसे कहा कि तुम ऊंचे हो और स्मार्ट हो तो मॉडलिंग में ट्राई क्यों नहीं करते? तब मुझे नहीं पता था कि मॉडलिंग क्या होती है। लेकिन फिर किसी ने मुझे कार्ड दिया और मॉडलिंग के लिए इनवाइट किया।
 
उन्होंने बताया कि मैं शहर में पहुंचा और मैंने एक फर्निशिंग शोरूम का विज्ञापन किया। मॉडलिंग के लिए मुझे 21,000 रुपए दिए गए। मैंने सोचा कि मैं पागल हूं जो एक महीने तक काम करके 5000 रुपए कमाऊंगा। इसकी बजाय मैं यही करूंगा। सिर्फ ढाई-तीन घंटे में मैंने 21,000 रुपए कमा लिए थे, जो बहुत बढ़िया बात थी। इसके बाद मैंने मॉडलिंग शुरू कर दी। आगे चलकर किसी ने मेरी तस्वीरें प्रमोद चक्रवर्ती को दिखाई और इस तरह मुझे अपनी पहली फिल्म 'सौगंध' मिली।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'