dharma sangrah
✕

अक्षय की हेराफेरी 3 फिर आगे बढ़ी, अजय को लेकर नई फिल्म शुरू करेंगे इंद्र कुमार

Updated: बुधवार, 10 अप्रैल 2019 (11:55 IST)
कुछ फिल्में ऐसी अटक जाती हैं कि चाह कर भी कुछ हो नहीं पाता। हेराफेरी 3 को बनाने की प्लानिंग वर्षों से चल रही है, लेकिन एक बार फिर इस फिल्म की शूटिंग आगे खिसक गई है। 
 
हाल ही में जब इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने इंद्र कुमार को 'हेराफेरी 3' निर्देशित करने के लिए साइन किया तो लगा कि अब यह फिल्म बन कर ही रहेगी। लेकिन अब डेट्स की समस्या के चलते यह फिल्म आगे बढ़ गई है। 
 
सूत्रों का कहना है कि फिल्म में लीड एक्टर्स के तौर पर अक्षय कुमार नजर आएंगे जो व्यस्त हैं। 
 
फिल्म की शूटिंग इस वर्ष के अंत से शुरू होनी थी, लेकिन अक्षय डेट्स नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए फिल्म की शूटिंग अब अगले साल से ही शुरू होना संभव है। 
 
इसका फायदा उठाते हुए निर्देशक इंद्र कुमार अब अजय देवगन को लेकर अपनी नई फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। पहले वे टोटल धमाल का सीक्वल बनाने वाले थे, लेकिन अब वे एक नई फिल्म अजय के साथ शुरू करेंगे। यह एक एक्शन कॉमेडी मूवी होगी। 
 
अजय इस समय 'तानाजी: द अनसंग हीरो' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वे सैयद अब्दुल रहीम नामक फुटबॉल कोच की बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगे। वे 'दे दे प्यार दे' की भी पब्लिसिटी शुरू करने वाले है जो मई में रिलीज होगी। 
 
दूसरी ओर अक्षय कुमार के पास भी कई फिल्में हैं। वे इस समय मिशन मंगल, गुड न्यूज और सूर्यवंशी जैसी फिल्में कर रहे हैं। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख