Hanuman Chalisa
✕

खिलाड़ी अक्षय कुमार करेंगे अब्बास-मस्तान की थ्रिलर मूवी!

Updated: शनिवार, 21 जुलाई 2018 (18:56 IST)
बॉलीवुड निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान एक बार फिर थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने 'बाजीगर', खिलाड़ी, 'रेस', 'रेस 2', 'अजनबी' और 'ऐतराज' जैसी कई थ्रिलर फिल्में बनाई हैं। 
 
चर्चा है कि अब्बास-मस्तान 2016 में रिलीज हुई कोरियन फिल्म 'टनल' का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। दोनों इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू करने का प्लान भी कर रहे हैं। फिल्म की लीड कास्ट और शूटिंग शेड्यूल के फाइनल होते ही दोनों इस प्रोजेक्ट की घोषणा कर देंगे।
 
कोरियन फिल्म 'टनल' एक ऐसे शख्स की कहानी है जो एक दिन घर लौटते समय अपनी बेटी के लिए बर्थडे केक ले जाते हुए एक टनल में फंस जाता है। फिल्म का हीरो जब अपने घर लौटते हुए टनल से गुजर रहा होता है उसी दौरान टनल के दोनों छोर पर मलबा गिर जाता है, जिससे टनल के दोनों रास्ते ब्लॉक हो जाते हैं। फिल्म टनल के अंदर फंसे हीरो के सरवाइवल की कहानी को कहती है।
 
चर्चा है कि यह फिल्म अक्षय कुमार को ऑफर की गई है। उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई है और संभवत: वे यह फिल्म करेंगे। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख