ramcharitmanas

अक्षरा सिंह का छठ गीत 'बड़ा भाग पवले बाड़े' हुआ रिलीज, इंटरनेट पर मचा रहा धूम

Updated: रविवार, 7 नवंबर 2021 (16:29 IST)
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का छठ गीत 'बड़ा भाग पवले बाड़े' रिलीज हो गया है। यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

 
लोक आस्था के महापर्व छठ का यह गाना अक्षरा ने बेहद मार्मिक तरीके से बनाया है। गाने में अक्षरा एक सूप बनाने वाली के किरदार में नज़र आई हैं, जो सूप बेचते हुए एक घर जाती हैं। वहां उसका हाथ पास पड़े खटिये से लगती है, जिसके बाद उसके घर की मालिकन आकर उसे बुरी तरह से दुत्कार देती है। 
 
इससे वह काफी आहत हो जाती है और रोते हुए वहां से चली जाती है। यह बेहद मार्मिक क्षण होता है। अक्षरा के यूट्यूब चैनल से रिलीज गाना 'बड़ा भाग पवले बाड़े' छठ पूजा से जुड़ी उस चीज को दिखाता है, जिस पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। 
 
अक्षरा सिंह ने कहा, छठ माई की कृपा अपने भक्तों पर हमेशा एक समान होता है, फिर भक्त ही एक दूसरे में फर्क क्यों करते हैं। यह महापर्व आपसी सहयोग का भी प्रतीक है। लेकिन फिर भी छठ में उपयोगी सूप बनाने वाले लोगों के साथ आज भी लोग छुआछूत मान कर उनका अपमान करते हैं। यह सही नहीं, क्योंकि यदि वे अपवित्र होते तो छठ मईया को उनका सूप चढ़ता ही नहीं। गाने में हमने एक ऐसी ही दुखयारी को दिखाया है। आप भी देखिए।
 
गौरतलब है कि गाने 'बड़ा भाग पवले बाड़े', का लिरिक्स मनोज मतलबी और म्यूजिक घुंघरू जी का है। डायरेक्टर अंजनी कुमार हैं और डीओपी सावन एम प्रजापति हैं।
 

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख