Hanuman Chalisa
✕

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर अर्जुन बिजलानी की बिल्डिंग सील, अपने बच्चे को लेकर परेशान हुए एक्टर

Updated: बुधवार, 27 मई 2020 (12:58 IST)
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की बिल्डिंग में हाल ही में एक कोरोना पॉजीटिव शख्स मिला है। जिसके बाद बिल्डिंग को 14 दिनों के लिए सील कर दिया गया है। अर्जुन इस बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर अपनी पत्नी नेहा स्वामी और बेटे अयान बिजलानी के साथ रहते हैं।

 
खबरों के अनुसार अर्जुन बिजलानी ने कहा, ये घटना फर्स्ट फ्लोर पर हुई है। इस फ्लोर पर डॉक्टर्स की फैमिली रहती है और मैं छठे फ्लोर पर रहता हूं। मैं इस समय काफी चिंतित हूं। क्योंकि मेरे घर में मेरा पांच साल का बेटा है। लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाहता हूं। मैं बस इस पर फोकस कर रहा हूं कि ये भी सामान्य सा लॉकडाउन दिन ही है और मैं अपने दिल और दिमाग को संतुलित करने की कोशिश कर रहा हूं। 
 
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस हर जगह फैला है। अगर आप बाहर घर का सामान लेने भी निकलते हैं तो आपको पता नहीं है कि किस शख्स को कोरोना वायरस है या किसे नहीं। मुझे लगता है कि इस समय जो सबसे जरुरी है वो ये है कि आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं और अपनी इम्युनिटी को काफी हाई रखने की कोशिश कर सकते हैं। जो होना होगा वो तो होकर रहेगा।
 
वहीं बिग बॉस फेम विकास गुप्ता की बिल्डिंग में भी एक पॉजिटिव केस निकला है। खबरों के अनुसार विकास गुप्‍ता के कॉम्‍प्‍लेक्‍स को भी बीएमसी ने सील कर दिया है। विकास मलाड में रहते हैं।
 
बता दें कि टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितरों की बिल्डिंग में कोरोनो पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। कुछ समय पहले टी-सीरीज ऑफिस की बिल्डिंग को भी कोरोना पॉजीटिव मिलने की वजह से सील कर दिया गया था। इसके सामने स्थित बिल्डिंग में 11 साल की बच्ची कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी। जिसके बाद इस बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया था। इस बिल्डिंग में विक्की कौशल, चित्रांगदा सिंह और चाहत खन्ना जैसे सितारों का फ्लैट है। इसके अलावा हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी की सोसायटी में भी कोरोना पॉजीटिव शख्स मिला था।
 

Show comments

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख