biodatamaker

जल्द शुरू होगी फुटबॉल कोच की बायोपिक फिल्म की शूटिंग, अजय देवगन निभाएंगे इस खिलाड़ी का किरदार

Updated: सोमवार, 11 मार्च 2019 (15:34 IST)
बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय़ देवगन फिल्मों में जो भी किरदार करते हैं, उसमें वह पूरी तरह फिट नजर आते हैं। अजय इन दिनों कई प्रोजेक्टस में बिजी चल रहे हैं। अजय जल्द एक ऐसे व्‍यक्ति की बायोपिक में काम करने जा रहे हैं, जिसने भारत को एक अलग ही शिखर पर पहुंचा दिया था।


अजय देवगन महान फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की बायोपिक में लीड रोल करेंगे। अब्दुल रहीम को फुटबॉल के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। कोच के रूप में उनका करियर इंडियन फुटबॉल का गोल्डन पीरियड माना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को बधाई हो के डायरेक्टर अमित शर्मा बनाने जा रहे है। फिल्म 1951 से 1962 तक फुटबॉल जगत के स्वर्णिम सफर पर आधारित होगी।
 
कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की देखरेख में ही भारतीय टीम ने एशियन गेम्‍स में 1962 में उस वक्‍त की बेस्‍ट टीम साउथ अफ्रीका को हराकर गोल्‍ड मेडल जीता था। यह वही दौर था जब इंडिया को फुटबॉल में तमाम सफलताएं मिली थीं। इसके बाद भारत को 'एशिया के ब्राजील' के खिताब से नवाजा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक अमित शर्मा फिल्म के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते है। इसीलिए उन्होंने हॉलीवुड से स्‍पोर्ट्स कोरियोग्रफर को बुलाया है। इसके अलावा फुटबॉल के खिलाड़ियों से भी बात चल रही है ताकि वह एक्‍टर्स को उनकी स्‍पोर्ट्स स्‍किल्‍स डिवेलप करने में मदद कर सकें।
 
खबरों के अनुसार फिल्म की शूटिंग इस साल जून के अंत तक शुरू हो जाएगी। वहीं फिल्म की शूटिंग लोकेशन्‍स के लिए फिलहाल मुंबई, कोलकाता, हैदाराबाद और दिल्‍ली को चुना गया है। इसके अलावा कोशिश है कि शॉट्स ओरिजनल लोकेशन्‍स पर लिए जा सकें इसके लिए फुटबॉल स्‍टेडियम के लिए भी अप्रोच किया जा सकता है। फिल्‍म में विजुअल इफेक्‍ट्स के जरिए 1950 के वक्‍त को दिखाने का प्रयास किया जाएगा।

Show comments

दर्द में भी नहीं रुका सोनू निगम का सुर, सर्जरी के दौरान गाया मोहम्मद रफी का क्लासिक गाना

कभी चॉल में रहने को मजबूर थीं महिमा मकवाना, आज मुंबई में हैं 2 आलीशान घर और करोड़ों की दौलत

'साजन' के सेट पर माधुरी दीक्षित के क्लोजअप देखते थे संजय दत्त, डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा

10 साल छोटे क्रिकेटर संग अफेयर की खबरों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- भाई थोड़ा रिलैक्स करो...

'खामोशी: द म्यूजिकल' से शुरू हुआ था सफर, 30 साल बाद भी कायम है संजय लीला भंसाली का जादू

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख