dharma sangrah
✕

हॉरर फिल्मों का साम्राज्य खड़ा करने वाले रामसे ब्रदर्स पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन

Updated: शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (13:42 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी फिल्मों के साथ ही साथ बतौर प्रोड्यूसर काफी एक्टिव हैं। अजय ने सोशल मीडिया पर प्रोड्यूसर के तौर पर अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। वे भारत में हॉरर फिल्मों का साम्राज्य खड़ा करने वाले रामसे भाईयों के जीवन पर फिल्म बनने जा रहे हैं।

 
'द रामसे बायोपिक' नाम की इस फिल्म को अजय देवगन प्रीति सिन्हा के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। उन्होंने इस फिल्म के राइट्स भी हासिल किए हैं। द रामसे बायोपिक शीर्षक नाम की इस बायोपिक को रितेश शाह ने लिखा है।

ALSO READ: अर्जुन कपूर की 'पानीपत' में संजय दत्त के किरदार अहमद शाह अब्दाली पर अफगानिस्तान में छिड़ी बहस
 
प्रीति सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा, स्वर्गीय श्री तुलसी रामसे और श्याम रामसे और उनके पूरे परिवार ने हम पर विश्वास जताया है और हमें इस फिल्म के राइट्स दिए हैं। अजय और मैं इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं और इस फिल्म में पैशन, मुश्किलों और सफलता की कहानी दिखाई जाएगी। रामसे परिवार ने दशकों तक कड़ी मेहनत की है और देश में हॉरर फिल्मों का एक साम्राज्य खड़ा किया है।
 
अजय ने भी ट्वीट किया कि मैं और प्रीति सिन्हा प्रोड्यूसर्स के तौर पर अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान करते हैं। रामसे परिवार की पैशन, मुश्किलों और सफलता की अद्भुत गाथा को लेकर हम सब काफी उत्साहित हैं।
फतेहचंद रामसे अपने सात बेटों के साथ मुंबई आए थे और इन सात बेटों ने रामसे ब्रदर्स के नाम से हिन्दी सिनेमा में हॉरर फिल्मों का एक नया इतिहास लिख दिया। रामसे ब्रदर्स 80 और 90 के दशक में कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

उन्होंने वीराना, पुराना मंदिर, पुरानी हवेली जैसी कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी पर भी हॉरर सीरियल्स से  90 के दशक में रामसे ब्रदर्स का जी हॉरर शो आज भी कई लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है।

Show comments

बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने गुपचुप की शादी, सामने आईं रजिस्टर मैरिज की खूबसूरत तस्वीरें

आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी का कैसा है खान परिवार संग रिश्ता? एक्ट्रेस ने खोले कई राज

रामायण ने रचा इतिहास! 27 देशों में बनी नंबर-1 भारतीय फिल्म, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1777 करोड़ पार

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख