Daily Horoscope
✕

कल से अजय देवगन शुरू करेंगे नई फिल्म... 7 दिसम्बर को होगी रिलीज

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (15:19 IST)
अजय देवगन भी अक्षय कुमार की तरह धड़ाधड़ फिल्में किए जा रहे हैं। वे 9 जनवरी से 'टोटल धमाल' नामक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं। 'टोटल धमाल' 7 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी। 
 
मजेदार बात यह है कि अजय इस फिल्म के निर्माता भी बन गए हैं। जब इंद्र कुमार ने अजय को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई तो अजय का हंस-हंस कर बुरा हाल था। 
 
अजय को स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि वे फॉक्स स्टार स्टूडियोज़, अशोक ठाकेरिया, मकरंद अधिकारी और आनंद पंडित के साथ फिल्म के निर्माता बन गए। 
 
निर्माता बनने के पहले अजय ने इंद्र के आगे एक शर्त रखी। फिल्म साफ-सुथरी होनी चाहिए और इसमें किसी किस्म की अश्लीलता नहीं हो। अजय का मानना है कि साफ-सुथरी हास्य फिल्म पूरा परिवार साथ बैठ कर देखना पसंद करता है जिससे फिल्म के सफल होने अवसर बढ़ जाते हैं। 
 
इंद्र को यह बात पसंद आ गई। अजय की पिछली फिल्म 'गोलमाल अगेन' भी साफ-सुथरी फिल्म थी और इसीलिए पसंद भी की गई। उन्होंने स्क्रिप्ट में बदलाव कर दिए। 
 
फिल्म में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी हैं। फिल्म में अजय के साथ कोई हीरोइन नहीं है। 

Show comments

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता का 'Evil Dead' बयान, ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मरते-मरते भी परेशान कर गया

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की OTT रिलीज कन्फर्म, जानिए कब और कहां देखें फिल्म

चार दोस्तों की दोस्ती, क्राइम और गैंगस्टर का खतरनाक खेल, इस दिन प्राइम वीडियो पर आएगी 'चार यार'

नाना पाटेकर के निधन के बाद गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मृत्यु का केस, शुरू की जरूरी कानूनी प्रक्रिया

जब शाहरुख खान को जाना पड़ा था जेल, तब नाना पाटेकर ने की थी मदद, सालों पुराना किस्सा फिर चर्चा में

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख