Daily Horoscope
✕

अजय देवगन का खुलासा, 'भोला' की दुनिया में नायक, खलनायक से भी अधिक खतरनाक

Updated: गुरुवार, 23 मार्च 2023 (16:04 IST)
अजय देवगन की 'भोला' साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स‍ मिला। अजय देवगन को हर तरह के किरदार की विशेषता को बखूबी निभाने में महारत हासिल है। भोला में बैड मैन की बारात खतरनाक होने के साथ ही क्रेज़ीनेस से भरपूर है। 

 
पूरी फिल्म में, खलनायक की खतरनाक साज़िशें दर्शकों को स्क्रीन से बाँधे रखने का काम करेंगी। भोला के खलनायकों को फिल्म के दौरान निडरता से एक-दूसरे से टकराते हुए देखा जा सकेगा। उनके कुछ चर्चित ड्रेस कोड्स भी हैं। ड्रग कार्टेल के पास इसे नियंत्रित करने वाले दो ठोस दिग्गज हैं। 
 
इसके बाद आगे की यात्रा में कई इंटर-स्टेट गैंग्स हैं, जो अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए यात्रा पर एक अजीबो-गरीब डर का अनुभव कराते हैं। अभिनेता-फिल्म निर्माता अजय देवगन खलनायकों के समूह को खतरनाक और व्यवस्थित रखना चाहते थे। बाइकर गैंग्स के पास स्टाइलिश हुड्स, फेस मास्क्स और हेल्मेट्स हैं। वहीं अन्य देसी पोशाक में हैं।
 
पूर्व-अपराधी भोला को पकड़ने के लिए गैंग्स किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि भोला निडर है। भोला आसानी से डरने वालों में से नहीं है, क्योंकि वह जानता है कि मौत का खेल कैसे खेला जाता है। वह किसी भी तरह की घातक चुनौती के लिए तैयार है।
 
राधिका मेहरा के सहयोग से उन्होंने अपने खलनायकों को विशिष्ट और अलग तरह से तैयार करने के लिए कैसे काम किया, इस बारे में बात करते हुए, अजय कहते हैं, मैं चाहता था कि फिल्म में खतरा अत्यधिक प्रदर्शित हो। इसका उद्देश्य भोला की राह में आने वाले विभिन्न खलनायकों के लिए सावधानीपूर्वक अलग-अलग पहचान बनाना था। भोला की दुनिया में खलनायक से भी अधिक खतरनाक खुद भोला ही है।
 
फिल्म के खलनायकों के लुक की खूब तारीफ हो रही है। बेशक, जबकि सभी खलनायक घातक हैं और भोला के जीवन को हिला देने वाली बाधाएँ उत्पन्न करते हैं, ऐसे में अजय देवगन द्वारा निभाई जाने वाली नायक की भूमिका हर एक खलनायक को उसकी कल्पना से परे हिलाकर रख देगी। बुराई का सामना करना इतना आसान भी नहीं होगा, जिसे भोला की कहानी बखूबी बयां करती है।
 
फिल्म 'भोला' का निर्देशन खुद अजय देवगन ने किया है। इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू, अमाला पॉल, संजय मिश्रा, मकरंद देशपांडे, दीपक डोबरियाल और श्रीधर दुबे अहम किरदार में हैं। भोला, तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख