suvichar
✕

एक्शन से भरपूर अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का ट्रेलर रिलीज

Updated: सोमवार, 6 मार्च 2023 (15:10 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और तब्बू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भोला' का धमाकेदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अजय देवगन के साथ-साथ तब्बू का भी जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। भोला का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया है। फिल्म में अजय देवगन खलनायक तो तब्बू पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रही हैं।

 
2.33 मिनट का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन और बेहतरीन डायलॉग से भरा हुआ है। फिल्म में अजय का डैडली लुक सबसे बड़ा हाईलाइट है। अजय देवगन का धमाकेदार अवतार देख फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं। ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी जबरदस्त है।
 
'भोला' अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली चौथी फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू मुख्य के अलावा राय लक्ष्मी, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा नजर आएंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन और अमाला पॉल का कैमियो अपीयरेंस है। ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। भोला 30 मार्च, 2023 को रिलीज़ होने जा रही है।
 
'भोला' साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म भोला 3डी में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख