Hanuman Chalisa
✕

अजय और तब्बू के फैंस के लिए खुशखबरी, कुमार मंगत ने खरीदे 'दृश्यम 2' राइट्स!

Updated: शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (17:56 IST)
साउथ स्टार मोहनलाल की हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 2' की सक्सेस के साथ ही इसके हिन्दी रीमेक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस फिल्म के हिन्दी रीमेक के राइट्स हाल ही में कुमार मंगत ने एक बड़ी कीमत देकर खऱीदे थे। इसके साथ ही फिल्म को हिन्दी में बनाने को लेकर खबरें सामने आनी शुरू हो गई थी।

 
इससे पहले भी कुमार मंगत ने ही दृश्यम फिल्म के भी अधिकार लिए थे और इस फिल्म को अजय देवगन, तबू के साथ बनाया गया था।  दृश्यम 2 की कहानी भी पिछली फिल्म की कहानी के आगे की कहानी है। जिसमें जॉर्ज कुट्टी और उसका परिवार बीता हुआ कल भूलकर आगे की जिंदगी जीने की कोशिश में हैं। 
 
मगर उनका अतीत उनके रास्ते में दोबारा आकर खड़ा हो जाता है। अब इसी कहानी को हिन्दी में भी दर्शाया जाने वाला है। खबरों की मानें तो फिल्म को लेकर अजय देवगन और तबू ने तैयारी शुरू कर दी है।
 
कहा जा रहा है ‍कि अजय देवगन और कुमार मंगत ने पहले ही फिल्म के अधिकार खरीदने का फैसला कर लिया था। जब ये फिल्म अनाउंस की गई थी। अब वो फिल्म को बैंकरोल करने के लिए टीम तैयार कर रहे हैं। अजय देवगन इसी साल के अंत तक फिल्म के लिए डेट्स निकाल रहे हैं। वो तबू के साथ दृश्यम 2 में लौटेंगे। 
 
अजय देवगन की दूसरी फिल्मों की शूटिंग पूरा होते ही मेकर्स फिल्म को साल 2021 के अंत तक फिल्म के साथ फ्लोर पर चले जाएंगे। उनकी प्लानिंग फिल्म को अगले साल तक रिलीज करने की है। अजय देवगन, तबू के साथ ही श्रेया सरन और इशिता दत्ता भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं।

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख