shradh paksha
✕

अजय देवगन की 'रेड' का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (13:04 IST)
अजय देवगन की फिल्म ने 'रेड' पर पहले वीकेंड पर अच्छा कारोबार किया है। यह फिल्म 41.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। 
 
फिल्म ने पहले दिन की सुबह धीमी शुरुआत की थी। सुबह और दोपहर के कलेक्शन देख लगा था कि आठ करोड़ रुपये के आसपास पहले दिन का कलेक्शन रहेगा, लेकिन फिल्म की सकारात्मक रिपोर्ट का असर शाम से ही नजर आने लगा। शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ गई और पहले दिन फिल्म ने 10.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में तेजी आई और यह 12.03 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। तीसरे दिन रविवार का फायदा मिला, हालांकि शाम और रात के शो में कलेक्शन थोड़े प्रभावित हुए क्योंकि भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट का रोमांचक मैच था। रविवार के तीन दिन फिल्म ने 17.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

पहले वीकेंड पर वर्ष 2018 में पद्मावत के बाद सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली यह दूसरी फिल्म बन गई है। 
 
राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म का पहले सप्ताह का कलेक्शन 60 करोड़ रुपये के आसपास जा सकता है। अच्छी बात यह है कि फिल्म पसंद की जा रही है इससे फिल्म के दूसरे सप्ताह में भी अच्छे व्यवसाय करने की उम्मीद जाग गई है। 

Show comments

जब CJI ने राजपाल यादव से कहा- अच्छी फिल्म बनाइए, एक्टर ने वहीं बता दिया अगली फिल्म का नाम

Drishyam 3 Box Office: वीकडे में भी नहीं थमी रफ्तार, अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में सुनाई गुड न्यूज

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख