manglik dosh calculator
✕

चार वर्ष छोटे वरुण धवन की हीरोइन बनेंगी कैटरीना कैफ

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (11:38 IST)
कुछ दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में यह बातें दबे स्वरों में कही जा रही थी कि रेमो डिसूजा की अगली फिल्म में वरुण धवन और कैटरीना कैफ नजर आ सकते हैं। यह एक डांस पर आधारित फिल्म होगी। आखिरकार इस बात पर मुहर लग ही गई।  
 
फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने कहा है कि वे भारत में डांस आधारित सबसे महंगी फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। जिसे रेमो निर्देशित करेंगे और इसमें वरुण धवन और कैटरीना कैफ अभिनय करेंगे। 
 
रेमो डांस आधारित दो फिल्म 'एबीसीडी' और 'एबीसीडी 2' निर्देशित कर चुके हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। रेमो इस समय सलमान खान को लेकर 'रेस 3' बना रहे हैं जो इस वर्ष ईद पर प्रदर्शित होगी, लेकिन इसके पहले ही उन्हें यह फिल्म मिल गई। 
 
कैटरीना कैफ और वरुण धवन दोनों पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं और कैटरीना इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हालांकि कैटरीना से वरुण उम्र में चार वर्ष छोटे हैं, लेकिन इसका असर स्क्रीन पर नजर नहीं आएगा। 
 
यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख