biodatamaker
✕

अजय देवगन का धमाका, इस बायोपिक पर नजर लेकिन मुकाबले में टॉप एक्ट्रेस

Updated: सोमवार, 25 जून 2018 (17:57 IST)
अक्षय कुमार वाला फॉर्मूला अजय देवगन को भी पसंद आ गया है कि साल में तीन-चार फिल्में कर डालो और मार्केट में अपना दबदबा कायम रखो। अजय भी धड़ाधड़ फिल्में शुरू करने जा रहे हैं। 
 
लव रंजन के साथ फिल्म शुरू होने वाली है। बोनी कपूर भी अजय को लेकर एक फिल्म बनाने वाले हैं। रोहित शेट्टी भी सिम्बा के बाद अजय के साथ फिल्म शुरू करेंगे। अपने बैनर तले अजय 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' शुरू करने वाले हैं।
 
इसी बीच अजय ने एक और फिल्म की प्लानिंग कर ली है। यह बायोपिक होगी... 

शेर सिंह राणा का नाम आपने सुना ही होगा। ये वो शख्स है जिन पर पूर्व डकैत और सांसद फूलन देवी की हत्या का आरोप लगा था। 2004 में शेर सिंह तिहाड़ जेल से भाग निकला था। 
 
उसका कहना है कि वह पृथ्वीराज चौहान के अवशेषों को लाने के लिए अफगानिस्तान गया था। एक बार फिर वह पकड़ा गया। 'जेल डायरी- तिहाड़ से काबुल कंधार तक' नामक किताब जेल में ही लिख डाली। 
 
अजय को शेर सिंह की कहानी में दम नजर आया। कहते हैं कि उन्होंने पिछले दिनों शेर सिंह से इस संबंध में मुलाकात भी की। लेकिन अजय के सामने मुश्किल है। एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस पर बनाना चाहती हैं फिल्म... 

प्रियंका चोपड़ा को भी इस शेर सिंह राणा पर फिल्म बनाने में रूचि है। वे भी इस किताब पर फिल्म बनाने के राइट्स खरीदने में लगी हुई है। हालांकि राणा चाहते हैं कि अजय देवगन ही उनका रोल प्ले करें क्योंकि उनका मानना है कि अजय ही इससे न्याय कर सकेंगे।
 
जहां तक प्रियंका चोपड़ा का सवाल है तो वे फिल्म की प्रोड्यूसर रहेंगी और शेर सिंह राणा के रोल के लिए किसी हीरो को लेंगी। देखना यह है कि बाजी किसके हाथ लगती है। 

Show comments

'हनुमान अंश' की सफलता के बाद बड़े पर्दे पर आ रहे 'मचान बाबा', जानिए कब रिलीज होगी देवराहा बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म

Bigg Boss 20: 24 घंटे में ही बेघर हुए 'मिट्ठू डॉन', गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद नकुल धुल का पत्ता साफ!

‘गांधारी’ की ग्लोबल सफलता से गदगद तापसी पन्नू, बताया क्यों खुद को मानती हैं बॉलीवुड का ‘डार्क हॉर्स’

'कभी-कभी प्यार में मजनू को भी लैला बनना पड़ता है', आनंद एल राय की 'नखरेवाली' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, इस दिन ‍रिलीज होगी फिल्म

एमराल्ड ग्रीन साड़ी में सनी लियोनी ने ढाया कहर, विंटेज लुक देख फैंस हुए दीवाने

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख