dharma sangrah

रेस 3 पर खत्म हुई रेस सीरिज, अब नहीं बनेगी रेस 4

Updated: सोमवार, 25 जून 2018 (17:35 IST)
इसे कहते हैं अतिआत्मविश्वास। अच्छे-अच्छे को ले डूबता है। रेस 3 रिलीज भी नहीं हुई थी और निर्माता रमेश तौरानी को ख्वाब आ गया होगा कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। उन्होंने घोषणा कर डाली रेस 4 बनाने की। रेस 5 और रेस 6 बनाने की। वो भी सलमान खान को लेकर। 
 
मुश्किल तो तब आ खड़ी हुई जब रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दूर नहीं दौड़ सकी। वीकेंड पर तो सरपट भागी, लेकिन सप्ताह खत्म होने तक हांफने लगी। दूसरे वीकेंड पर तो लड़खड़ा गई और अब दूसरे सप्ताह के खत्म होते-होते इसकी रेस ही खत्म हो जाएगी। 
 
रेस 3 का ये हश्र देख अब रेस 4 बनाने का विचार भी तौरानी को डराएगा। सूत्रों का कहना है कि रेस 3 का एंड भले ही इस तरह किया गया हो कि रेस 4 बनाने की गुंजाइश हो, लेकिन रेस सीरिज को अब रेस 3 पर ही खत्म मान लिया जाना चाहिए। 
 
सलमान खान भी अब रेस 4 शायद ही करें क्योंकि इस सीरिज में उन्होंने बीच में से एंट्री मारी और अनुभव अच्छा नहीं रहा। उनकी हर मनमानी निर्माता ने खूब मानी, लेकिन परिणाम बुरा रहा। 
 
कहा तो ये भी जा रहा है कि रेस 4 यदि बनी भी तो न इसमें सलमान नजर आएंगे और न ही रेमो डिसूजा। अब्बास-मस्तान की वापसी हो सकती है। वैसे ये सब काल्पनिक बातें हैं। हालत तो यह है कि रेस फिल्म से जुड़े लोगों के सामने रेस बोलने से ही सब डर रहे हैं। 

Show comments

अमित साध की 'प्रताप' का दमदार फर्स्ट लुक आउट, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी थ्रिलर फिल्म

फरहान अख्तर के एक फोन कॉल ने बदल दिया प्रीति जिंटा का फैसला, 'वाइब' को लेकर किया बड़ा खुलासा

डीप नेक चोली और रेड लहंगा, बोल्ड ट्रेडिशनल लुक से दिशा पाटनी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

‘द रिवोल्यूशनरीज’ के लिए रोहित सराफ ने बदली पूरी लाइफस्टाइल, 15 महीने की ट्रेनिंग और 3500 कैलोरी डाइट से बने सचिंद्रनाथ सान्याल

सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' के टाइटल ट्रैक का होगा खास लॉन्च, 25 म्यूजिशियंस संग लाइव परफॉर्म करेंगे हिमेश रेशमिया

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख