sundarkand
✕

क्या महिमा चौधरी और अजय देवगन में चल रहा था रोमांस!

Updated: मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (16:36 IST)
महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया था। फिल्म हिट रही थी और महिमा की खूबसूरती ने भी सभी को प्रभावित किया था। इसके बाद बॉलीवुड में उनकी मांग बढ़ गई थी। एक एक्सीडेंट ने महिमा से बॉलीवुड में वो मकाम छीन लिया जिसकी वे हकदार थीं। महिमा और अजय देवगन ने फिल्म 'दिल क्या करें' नामक फिल्म साथ की थी और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तेजी से अफवाह फैली थी कि अजय और महिमा के बीच रोमांस चल रहा था। उस दौरान अजय और काजोल एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी ही करने वाले थे। आखिर महिमा और अजय का नाम क्यों जोड़ा गया? 
Photo : Instagram

इस बात का खुलासा महिमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया है। महिमा के अनुसार फिल्म दिल क्या करे की शूटिंग बैंगलौर में चल रही थी। अजय और वे इस शूट में हिस्सा ले रहे थे। उसी दौरान महिमा का कार एक्सीडेंट हो गया। महिमा के चेहरे पर बहुत ज्यादा चोट पहुंची। ठीक होने के बाद भी जख्म के निशान चेहरे पर थे। कुछ दिनों बाद जब वे 'दिल क्या करे' के सेट पर पहुंची तो उन्होंने फिल्म के निर्देशक से कहा कि वह उनके 'क्लोज शॉट' न ले। 
Photo : Instagram

महिमा को हामी तो भर दी, लेकिन शूट के दौरान उनके क्लोज शॉट लिए जाने लगे जिससे महिमा असहज हो गईं। यह बात अजय देवगन को पसंद नहीं आई तो उन्होंने कहा कि महिमा के लिए असुविधाजनक माहौल नहीं बनाया जाए और चाहे तो शूटिंग के लिए थोड़ा और इंतजार किया जा सकता है। 
Photo : Instagram

यह बात कुछ लोगों को चुभ गई। उन्होंने मीडिया में कह दिया कि अजय देवगन और महिमा के बीच रोमांस चल रहा है। महिमा के मुताबिक इस तरह की खबरों से वे विचलित हो गई थीं क्योंकि वे अजय-काजोल के बारे में जानती थीं। 
Photo : Instagram

महिमा को आज भी वो खतरनाक एक्सीडेंट अच्छी तरह याद है। 1998-99 में उनकी कार और मिल्क वैन के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। कार की विंडो के कांच के टुकड़े महिमा के चेहरे पर लगे। महिमा को चेहरे के अलावा कहीं चोट नहीं लगी थी। पूरे चेहरे पर खरोंच के निशान थे। उन्हें लगा कि अब बॉलीवुड में उनका करियर खत्म हो गया। एक्सीडेंट के बाद महिमा बेंगलौर में ही इलाज करा रही थी, लेकिन अजय देवगन ने मुंबई में इलाज कराने के लिए कहा। अजय ने सारी व्यवस्था की। अजय के मैनेजर ने पूरी सहायता की। बाद में महिमा ने फिल्मों में वापसी की। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख