suvichar

#MeToo: अजय देवगन की फिल्म के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ बदतमीजी

Updated: बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (11:48 IST)
अजय देवगन किसी भी किस्म की बदतमीजी स्वीकार नहीं करते। हाल ही में उनकी फिल्म 'दे दे प्यार दे' के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ बदतमीजी हुई। यह बात जब अजय को पता चली तो उन्होंने बदतमीजी करने वाले मेकअप मैन को फौरन फिल्म से निकाल दिया।  
 
असिस्टेंट डायरेक्टर तान्या पॉल सिंह ने आरोप लगाया कि जब मैं मॉनिटर पर शॉट देख रही थी तब पीछे से अपने कंधे पर एक हाथ महसूस हुआ। सीन चल रहा था इसलिए मैं पलट कर देख नहीं पाई कि पीछे कौन था। थोड़ी देर बाद उस मेकअप मैन ने कहा कि तुम्हें शुक्रिया अदा करना चाहिए कि मैंने तुम्हें मसाज दी। 
 
इसके बाद उसने फिर बदतमीजी की। सीन देखने के बहाने वह मेरी कुर्सी से चिपक कर खड़ा हो गया। फिर मेरे कंधे पर हाथ रखा। तान्या ने यह बात अपने टीम मेंबर्स को बताई जो निर्देशक लव रंजन के पास पहुंची। लव रंजन नाराज हो गए। 
 
बात फिर फिल्म के हीरो अजय देवगन के पास पहुंची। अजय ने फौरन उस मेकअप मैन को बाहर का रास्ता दिखा दिया। लव रंजन ने भी कहा कि वे अपनी फिल्म के सेट पर ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
 
तान्या पॉल सिंह ने सोशल मीडिया पर भी यह बात रखी। 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख