Daily Horoscope
✕

अजय देवगन ने छोड़ी यह फिल्म, उनकी जगह दिखेगा ये स्टार

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (17:44 IST)
अजय देवगन ने पिछले दिनों कुछ फिल्में साइन की हैं और वे भी अक्षय कुमार की राह पर चल पड़े हैं कि साल में तीन से चार फिल्में तो आना ही चाहिए। खबर थी कि अनीस बज्मी की अगले फिल्म 'साढ़े साती' भी वे करने वाले हैं जिसमें उनके अलावा अनिल कपूर भी हैं। 
 
सूत्रों का कहना है कि अब अजय देवगन इस फिल्म से अलग हो गए हैं और इसकी वजह उनकी व्यस्तता बताई जा रही है। अनीस तेजी से दूसरे हीरो की तलाश में हैं और उन्होंने जॉन अब्राहम से भी संपर्क किया है जिनका मार्केट 'परमाणु' की सफलता के बाद फिर गरम हो गया है। 


 
जॉन को स्क्रिप्ट पसंद आई है। यह एक कॉमेडी फिल्म है और जॉन भी कुछ अलग करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि जॉन ने को-प्रोड्यूसर बनने की शर्त रख दी है और अब इसी पर काम हो रहा है। 
 
यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसकी साढ़े साती लगते ही दुर्भाग्य शुरू हो जाता है। फिल्म के लिए दो हीरोइनों की तलाश भी जारी है। 

Show comments

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज

रणबीर कपूर की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर महा-तूफान, 8 दिन में दुनियाभर से कमाए 1000 करोड़ रुपये, तोड़े कई रिकॉर्ड

53 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, ग्रे जंपसूट में ढाया कहर

'रामायण' के कॉस्ट्यूम विवाद पर लारा दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमें पता है हमने ऐसे कपड़े क्यों चुने

आमिर खान और फरहान अख्तर ने मिलाया हाथ, लॉन्च करेंगे नया माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म, मोबाइल पर मिलेगा प्रीमियम एंटरटेनमेंट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख