dharma sangrah
✕

इस वजह से अजय देवगन ने बंद कर दिया प्रैंक करना

Updated: शुक्रवार, 10 मई 2019 (17:37 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन फिल्मों के सेट पर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर जाने जाते हैं और अब अजय का कहना है कि उन्होंने लोगों के साथ मजाक करना बंद कर दिया है।


हाल ही में अजय अपनी फिल्म 'दे दे प्यार दे' की स्टार कास्ट तब्बू और रकुलप्रीत के साथ एक टीवी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस' में नजर आए, यहां उनके मजाक के कई किस्से शेयर हुए। अजय ने कहा, अब जब लोग मुझे जानते हैं और मुझसे ऐसा ही कुछ करने का उम्मीद रखते हैं, तो अब मैंने वास्तव में ऐसा करना बंद कर दिया है। बल्कि सबसे मजेदार बात तो यह है भी है कि जब भी सेट पर कुछ गलत होता है तो कास्ट और यूनिट के सदस्य मुझ पर शक करना शुरू कर देते हैं।
 
वहीं संगीतकार अमाल ने कहा, 'एक बार गोलमाल के सेट पर, एक गाने को देने में मैंने देर कर दी थी और अजय ने हल्के-फुल्के अंदाज में मुझे एक ऐसी कार में बैठने के लिए कहा जो बिना किसी नुकसान के चट्टान से नीचे गिरने वाली थी। मैंने पलटना शुरू कर दिया था।
 
अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' 17 मई को रिलीज होने जा रही है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अजय देवगन और रकुलप्रीत के अलावा तब्बू और आलोक नाथ भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में जिसे अपने से काफी छोटी उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है। अजय इस फिल्म में दो बच्चों के पिता हैं जो अपनी पत्नी से अलग हो चुका है।

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख