dharma sangrah
✕

फिल्म 'रनवे 34' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, खराब मौसम में फ्लाइट की ब्लाइंड लैंडिंग कराते दिखे अजय देवगन

Updated: सोमवार, 21 मार्च 2022 (15:09 IST)
बॉलीवुड एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रनवे 34' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को अजय देवगन ने निर्देशित भी किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है।

 
अब 'रनवे 34' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अजय देवगन पायलट विक्रांत खन्ना की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, रकुलप्रीत सिंह को उनकी को-पायलट तान्या के रूप में नजर आ रही हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील की भूमिका में दिख रहे हैं।
 
ट्रेलर में अजय देवगन 35 हजार फीट की ऊंचाई पर खराब मौसम के बीच फ्लाइट के पैसेंजर की जान बचाते नजर आ रहे हैं।  अजय देवगन पर फ्लाइट को लैंड करवाने और सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है। इस फिल्म से मशहूर यूट्यूबर कैरीमिनाटी भी बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, बोमन ईरानी भी अहम रोल में हैं। 
 
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म जेट एयरवेज की दोहा-कोच्चि उड़ान के 2015 में हुई घटना से से प्रेरित है। फ्लाइट 9W 555 में 141 यात्री और क्रू के 8 सदस्य सवार थे। खराब मौसम और बहुत ही कम विजिबिलिटी के बावजूद प्लेन के पायलट ने एयरपोर्ट पर फ्लाइट को लैंड करा दिया था। ऐसा कहा जाता है कि ये एक तरह से ब्लाइंड लैंडिंग थी। इस ब्लाइंड लैंडिंग में करीब 150 यात्रियों की जान दांव पर लगी हुई थी।
 
इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है। फिल्म 'रनवे 34' इस साल ईद के मौके पर यानी 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख