sundarkand
✕

बॉक्स ऑफिस पर छाए अजय देवगन, 'दृश्यम 2' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Updated: रविवार, 20 नवंबर 2022 (13:46 IST)
अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 2' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म दर्शकों और समीक्षकों को खूब पसंद आ रही है। 18 नवंबर को रिलीज हुई 'दृश्यम 2' ने धमाकेदार शुरुआत की थी। 
 
'दृश्यम 2' ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन किया था। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.38 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में और उछाल देखने को मिला। दूसरे दिन 'दृश्यम 2' के कलेक्शन में 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
 
फिल्म ने दूसरे दिन 21.59 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 'दृश्यम 2' दो दिन में कुल 36.97 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर चुकी है। 'ब्रह्मास्त्र' के बाद 'दृश्यम 2' इस साल की दूसरे हिंदी फिल्म बनी है, जिसने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
 
अनुमान लगाया जा रहा है कि 'दृश्यम 2' पहले वीकेंड पर 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म भारत में 3302 और विदेश 858 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। मल्टीप्लेक्स चेन ने दर्शकों की मांग को पूरा करने के लिए मिडनाइट शो जोड़ा है और सिंगल स्क्रीन हाउसफुल जा रहे हैं।
 
अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 2' मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर मलायम फिल्म 'दृश्यम 2' का हिंदी रीमेक है। फिल्म को अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना अहम किरदार निभा रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख