Daily Horoscope
✕

काजोल के अधिक बात करने पर इरिटेट होते हैं अजय देवगन

Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2019 (12:14 IST)
अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के प्यारे कपल में से एक है। दोनों की शादी को 20 साल हो चुके हैं और दोनों के बीच अभी भी प्यार काफी गहरा है। दोनों ही एक-दूसरे की सकारात्मक और नकारात्मक चीजों को स्वीकार करते हैं।

 
हाल ही में अजय देवगन ने खुलासा किया है कि आखिर उनको काजोल की कौन सी बात पसंद नहीं है। अजय ने काजोल की वो बात भी बताई जो उन्हें ज्यादा इरिटेट करती है।
 
ALSO READ: मेरे पास एक कहानी है जो अमिताभ बच्चन के साथ करना चाहूंगा : अनिल कपूर
 
अजय देवगन ने बताया कि काजोल को हद से ज्यादा बातें करना उन्हें इरिटेट करता है। उन्होंने ये भी बताया कि जब काजोल ज्यादा बात नहीं करती है, तब वो इसे मिस भी काफी करते हैं। उन्होंने कहा, काजोल सेट पर काफी बातें करती है। जब भी आप उन्हें कॉन्सन्ट्रेट करने को कहेंगे, वो उस दौरान कुछ और कर रही होंगी।

मैं उनके ज्यादा बोलने को लेकर शिकायत करता रहता हूं लेकिन जब वो चुप हो जाती हैं तो मैं उनसे पूछता भी हूं कि क्या हुआ। इसलिए मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहता।

अजय देवगन ने कहा कि काजोल के साथ काम करना उनके लिए हमेशा से कंफर्टेबल रहता है। सब जानते हैं कि वो एक शानदार कलाकार है। एक्टर के तौर पर उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा है। वो मेरी पत्नी है और वो मुझे ज्यादा कंफर्टेबल होने देती है।
 
अजय देवगन और काजोल करीब 11 साल बाद फिल्म तानाजी में एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन जहां तानाजी मालुसरे के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं काजोल उनकी पत्नी सावित्री बाई मालुसारे के किरदार में नजर आएंगी।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख