ganesh chaturthi
✕

अजय देवगन ने चौथी बार संभाली निर्देशन की कमान, इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'भोला'

Updated: सोमवार, 4 जुलाई 2022 (11:46 IST)
अजय देवगन बॉलीवुड के एक बेहतरीन ‍एक्टर के साथ-साथ निर्देशक भी है। अजय देवगन ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रनवे 34' में एक्टिंग के साथ‍-साथ निर्देशन भी किया था। अब वह अपनी अगली फिल्म 'भोला' की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। अब ने अपनी ‍इस फिल्म को भी खुद निर्देशित करने का फैसला किया है। 

 
अजय देवगन अब तक 3 फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। फिल्म 'भोला' उनके निर्देशन में बनने वाली चौथी फिल्म होगी। 'भोला' तमिल की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का हिन्दी रीमेक है। अजय देवगन ने इसी साल अपनी इस फिल्म का एलान किया था और तब इस फिल्म के निर्देशक के तौर पर धर्मेंद्र शर्मा का नाम सामने आया था। लेकिन अब अजय देवगन खुद इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं।
 
फिल्म फिलहाल प्रोडक्शन स्टेज में है। जब अजय देवगन से पूछा गया कि उनकी डायरेक्टेड फिल्म 'रनवे 34' इसी साल 29 अप्रैल को रिलीज हुई थी। तो फिर उन्होंने कैसे इतनी जल्दी अपनी अगली फिल्म 'भोला' शूट कर ली? इस पर अजय ने कहा, 'तैयारी तो पहले ही कर ली थी। बस सवाल एक बार फिर कैमरे के पीछे जाने और तीन मैजिकल शब्द कहने का था- 'लाइट्स, कैमरा, एक्शन।'
 
फिल्म भोला में अजय देवगन के अपोजिट तब्बू होंगी। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Show comments

विजय वर्मा ने शुरू की 'मटका किंग' सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप्ट की पहली झलक

Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में

अनन्या पांडे ने इको-फ्रेंडली तरीके से दी बप्पा को विदाई, बोलीं- अगले साल जल्दी आना

अयोध्या में पिता की याद में 'धर्मशाला' बनवाएंगे अमिताभ बच्चन: 15 करोड़ की जमीन पर बनेगा 20 कमरों का भव्य भवन

1 BHK का 70 हजार किराया, रोडीज विनर आंचल खुराना ने दिखाया अपना घर, बोलीं- घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख