Daily Horoscope
✕

गोलमाल 5 की स्क्रिप्ट फाइनल, अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सुपरहिट जोड़ी फिर साथ!

Updated: शनिवार, 30 नवंबर 2019 (09:22 IST)
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे कामयाब जोड़ियों में से एक है। इन्होंने साथ में ज़मीन, गोलमाल, संडे, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम, ऑल द बेस्ट, बोल बच्चन, सिंघम रिटर्न्स और गोलमाल अगेन जैसी फिल्में की हैं और इनमें से ज़मीन को छोड़ सभी सुपरहिट रही हैं। 
 
अब यह सुपरहिट जोड़ी फिर एक बार साथ काम करने जा रही है। खबर है कि गोलमाल सीरिज का पांचवां भाग प्लान किया गया है। यह बॉलीवुड की पहली ऐसी सीरिज होगी जिसकी पांचवीं फिल्म आएगी। 


 
सूत्रों के अनुसार स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और अगले वर्ष से शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस फिल्म में अजय के अलावा अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपदे, मुकेश तिवारी भी नजर आएंगे। फिल्म में कुछ नए किरदार भी जोड़े जाएंगे। जहां तक हीरोइन का सवाल है तो फिलहाल कुछ हीरोइनों के नाम पर विचार चल रहा है। 
 
रोहित इस समय सूर्यवंशी बना रहे हैं। इसके पहले उन्होंने सिम्बा बनाई थी। दोनों कॉप ड्रामा है। अब रोहित कॉप ड्रामा से ब्रेक लेकर कॉमेडी फिल्म बनाना चाहते हैं जिसमें वे सिद्धहस्त हैं। गोलमाल 5 की घोषणा आने वाले दिनों में होगी। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख