dharma sangrah
✕

RRR के लिए अजय देवगन को 35 और आलिया भट्ट को मिले 9 करोड़ रुपये

Updated: मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (12:05 IST)
RRR की रिलीज टलने से वो सिने प्रेमी निराश हैं जो इस बड़े बजट और बड़े सितारों की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली भी किसी सितारे से कम नहीं है और उनका नाम देख कर ही दर्शक टिकट खरीद लेते हैं। RRR का ट्रेलर भी खूब पसंद किया गया है जिसके आधार पर कहा जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग लेगी, लेकिन एक बार फिर कोरोना आड़े आ गया। 


 
राजामौली भी जिद पर अड़े हैं कि पहले वे अपनी फिल्म RRR को सिनेमाघर में ही रिलीज करेंगे और फिर ओटीटी पर यह मूवी आएगी। सीधे ओटीटी वाला रास्ता उन्हें पसंद नहीं है। जैसे ही कोरोना का प्रभाव कम होगा सिनेमाघरों में RRR नजर आएगी। 
 
RRR फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी हैं। इन दोनों के रोल लंबे नहीं हैं, लेकिन फीस तो जबरदस्त मिली है। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने जो जानकारी दी है वो हैरान करने वाली है। 
 
सूत्र ने बताया- आलिया भट्ट को छोटे से रोल के बदले में 9 करोड़ रुपये मिले हैं। आलिया को इतनी रकम बॉलीवुड की फिल्म करने के बदले में मिलती हैं। यानी आलिया को उसी हिसाब से पेमेंट किया गया है मानो वे लीड रोल में हो। 
 
सूत्र के अनुसार अजय देवगन को तो 35 करोड़ रुपये मिले हैं जबकि उन्होंने 7 दिन ही शूटिंग की है। यानी कि 5 करोड़ रुपये रोज। अजय भी लगभग इतनी ही रकम एक फिल्म करने की लेते हैं। यानी फीस के मामले में राजामौली ने बॉलीवुड के इन एक्टर्स को निराश नहीं किया है और दिखाया है कि वे केवल लार्जर देन लाइफ फिल्में ही नहीं बनाते हैं बल्कि जीते भी हैं। 

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख