dharma sangrah
✕

क्या 'पठान' में एक्शन के साथ देखने को मिलेगा रोमांस? शाहरुख खान ने दिया जवाब

Updated: मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (15:53 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फैस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं किंग खान सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। वह आस्क एसआरके सेशन में फैंस के हर सवाल का जवाब दे रहे है। 

 
हाल ही में शाहरुख खान ने एक बार फिर ट्विटर पर 'आस्क एसआरके' सेशन रखा। इस दौरान कई फैंस ने उनसे फिल्म को लेकर सवाल किए और किंग खान ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिए। 
 
सर इस बार पठान में रोमांस मिलेगा ना?
मैं जहां होता हूं वहं रोमांस... डांस... ब्रोमांस होता ही है।
 
सर पठान का 12 बजे का मिडनाइट शो की टिकट बुक है, अब डर लग रहा है कि मूवी खत्म कर के घर आऊंगा तो पापा घर में एंटर होने नहीं देंगे.. क्या करूं सर बताएं प्लीज!!
घर के बाहर ही सो जाओ। सुबह ऐसे बीहेव करना जैसे मॉर्निंग रन से वापस आ रहे हो। गुड आइडिया। 
 
पठान के साथ बहुत सारे टीजर/ट्रेलर आ रहे है लगे हाथ जवान का टीजर भी डाल ही दो कल।
हमारा टीजर प्यार के साथ आता है... पिक्चर के साथ नहीं!! हा हा।
 
सर, लास्ट वीक शादी हुई है मेरी, पहले हनीमून जाऊं या पठान देखूं?
बेटा एक हफ्ता हो गया अभी तक हनीमून नहीं किया!! अब जाइए बीवी के साथ पठान देखिए और बाद में हनीमून कीजिए।
 
कल आप मूवी देखेंगे या बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड देखेंगे?
कल मैं सिर्फ अपने बच्चों के साथ बैठुंगा... बस।
 
बता दें कि फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख