Hanuman Chalisa
✕

थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हुई लापता लेडीज, जानिए कहां देख सकते हैं फिल्म

फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी

Updated: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (12:23 IST)
Laapataa Ladies OTT Release: किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' को कई प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। इसके बाद यह फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑ‍फिस पर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। ट्रेन में दो दुल्हनों की अदला-बदली की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 
 
अब अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं तो अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है। किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान द्वारा निर्मित फिल्म 'लापता लेडीज़' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

नेटफ्लिक्स बीते दिन फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए शुक्रवार रात 12 बजे से 'लापता लेडीज' की स्ट्रीम की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा, 'ताजा खबर: लापता लेडीज मिल चुकी हैं। लापता लेडीज शुक्रवार रात 12 बजे से नेचफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।' 
 
बता दें कि बिप्लब गोस्वामी की किताब पर आधारित इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल और रवि किशन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख