Daily Horoscope

सारा के बाद अब इब्राहिम अली खान करेंगे बॉलीवुड में एंट्री!

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (14:25 IST)
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने पिछले साल फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिम्बा में नजर आई थीं। सारा की दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं। अब चर्चा है कि सारा के बाद उनके भाई इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक इब्राहिम ने अपने पापा सैफ अली खान को यह साफ कर दिया है कि वो बहन सारा की तरह हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर काम करना चाहते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि बेटे इब्राहिम के लिए सैफ ने फिल्म प्रोड्यूस करने का प्लान भी बना लिया है। फिलहाल इब्राहिम को कैमरे पर तैयार करने के लिए खास तैयारी भी जारी है।
 
एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सैफ बेटी सारा के इंडस्ट्री में आने से खुश नहीं थे। वो चाहते थे अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही सारा एक्टिंग में जाए। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बताया जाता है कि सारा के इस फैसले में उन्हें उनकी मां अमृता सिंह का साथ मिला।
कुछ इंटरव्यू में सैफ अली खान ने खुद मना है कि वे नहीं चाहते थे कि सारा फिल्मों में आए। अब सारा के बाद उनके भाई इब्राहिम के फिल्म इंडस्ट्री में आने की खबरें तेज हैं। देखना ये होगा कि क्या इब्राहिम अपनी बहन सारा की तरह जबरदस्त डेब्यू कर पाते हैं या नहीं?

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख