biodatamaker

'83' की असफलता से रणवीर सिंह निराश, अब नहीं करेंगे बायोपिक फिल्में!

Updated: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (17:57 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म '83' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत को दिखाती है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया है।

 
फिल्म में रणवीर सिंह के काम को खूब सराहा गया लेकिन‍ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद ये फिल्म कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई।
 
83 की असफलता के बाद रणवीर सिंह ने अपने फिल्मी करियर को लेकर एक फैसला किया है। खबरों के अनुसार फिल्म की असफलता को देखते हुए रणवीर ने भविष्य में कभी भी बायोपिक फिल्म नहीं करने का फ़ैसला किया है।
 
बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने खुलासा किया था कि ’83’ के बाद उन्हें 5 बायोपिक के ऑफर मिले। और इनमें से तीन बायोपिक खिलाड़ियों की रियल लाइफ पर आधारित है। 
 
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर को कई सारी बायोपिक्स ऑफर हुई थी जिसमें मेघना गुलजार की सैम मानेकशॉ, जिसे अब विक्की कौशल कर रहे हैं, सहित कई फिल्में शामिल थी, जिसे रणवीर ने मना कर दिया। लेकिन अब 83 की नाकामी के बाद रणवीर ने और बायोपिक नहीं करने का फ़ैसला किया है। 
 
83 में कपिल देव का किरदार निभाने से पहले रणवीर बाजीराव मस्तानी, पद्मावत में भी असल जिंदगी का किरदार अदा कर चुके हैं। लेकिन अब रणवीर कुछ समय के लिए असल जिंदगी के किरदारों से दूरी बनाएंगे। 
 
भले ही अभी रणवीर सिंह ने बायोपिक नहीं करने का फैसला लिया हो, लेकिन उनके पास कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। रणवीर के पास 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और जयेशभाई जोरदार जैसी फिल्में हैं।
 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख