Daily Horoscope
✕

सेविंग खत्म होने की खबरों पर आदित्य नारायण बोले- पता नहीं अब ससुराल वाले क्‍या सोच रहे होंगे

Updated: शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (14:37 IST)
सिंगर आदित्य नारायण बीते दिनों अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी करने को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। इसके कुछ ही वक्त बाद खबर आई कि कोरोनाकाल में आदित्य आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उनके अकाउंट में अब सिर्फ 18 हजार रुपए बचे हैं।

 
अब खुद उदित नारायण ने इस तरह की खबरों पर सफाई दी है। एक इंटरव्यू में आदित्य के हवाले से बताया गया था कि लॉकडाउन के चलते उन्हें काम नहीं मिला है और इस बुरे दौर में वह दिवालिया हो गए हैं। ये भी कहा गया कि उन्होंने अपनी सेविंग्स और म्युचुअल फंड में लगाया हुआ पैसा भी लॉकडाउन के दौरान निकाल लिया था।
 
अब एक दूसरी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में आदित्य ने अपनी सेविंग खत्म होने की खबरों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, मैंने सामान्य तौर पर बस ये कहा था कि मैंने एक नया अपार्टमेंट लॉकडाउन से पहले ही खरीदा है इसलिए मुझे अपनी EMI के बारे में सोचना होगा और अगर पैनडेमिक काफी वक्त तक चला तो हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
 
आदित्य ने कहा, मैंने सामान्य तौर पर कहा था कि मेरे 5 लाख कट गए हैं EMI के लिए और मेरे पास अभी 18 हजार बचे हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं दिवालिया हो गया हूं और मेरे पास कोई पैसे नहीं बचे हैं। दो दशक से भी ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद और वो भी लगातार, मैं कंगाल कैसे हो सकता हूं?
 
आदित्य ने मजाक करते हुए कहा कि ना जाने मेरे होने वाले सास-ससुर क्या सोच रहे होंगे। अब तो मुझे शादी में ज्यादा तोहफे भी नहीं मिलेंगे।
 
आदित्‍य नारायण ने आगे कहा कि वह सिंपल लाइफस्‍टाइल पसंद करते हैं और उन्‍हें पता है कि पैसे कब और कहां खर्च करने हैं। इसलिए वह खुशकिस्‍मत हैं कि उन्‍हें कभी कंगाली नहीं झेलनी पड़ेगी। सिंगर ने अपने फैन्स से अपील की है कि वो उनके द्वारा अतीत में किए गए काम को देखें और इस तरह की फर्जी खबरों पर यकीन नहीं करें।
 

Show comments

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख