Daily Horoscope
✕

गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल संग इस तारीख को शादी के बंधन में बंधेंगे आदित्य नारायण, मंदिर में लेंगे सात फेरे

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (12:48 IST)
सिंगर आदित्‍य नारायण इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अपनी लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड श्‍वेता अग्रवाल संग शादी करने वाले हैं। दोनों बीते 10 साल से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में आदित्य नारायण ने अपनी लव लाइफ को लेकर बयान दिया था और श्वेता अग्रवाल से शादी करने की बात कही थी।

 
अब आदित्य नारायण की शादी की तारीख का खुलासा हो गया है। आदित्‍य नारायण गर्लफ्रेंड श्‍वेता संग इसी साल 1 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधेंगे। इसका खुलासा खुद आदित्‍य ने किया है।
 
 
एक इंटरव्यू में आदित्‍य नारायण ने कहा, हम 1 दिसंबर को शादी कर रहे हैं। कोविड-19 की वजह से हम केवल करीबी परिवार और दोस्तों को आमंत्रित कर सकते हैं, क्योंकि महाराष्ट्र में एक शादी में 50 से अधिक मेहमानों को इकट्ठा करने की अनुमति नहीं है।
 
जब महामारी को लेकर लगे प्रतिबंधों को हटा जाएगा तो आदित्य एक बड़े शादी का रिसेप्शन कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल यह शादी मंदिर में होने जा रही है जिसमें सिर्फ परिवारवाले ही मौजूद होंगे।
 
 
बता दें कि आदित्‍य नारायण संग पिछले 10 साल से रिश्‍ते में रह रहीं श्वेता अग्रवाल ए‍क एक्‍ट्रेस हैं। उन्‍होंने बॉलीवुड से ज्‍यादा साउथ की फिल्‍मों में काम किया है। श्‍वेता, साउथ सुपरस्‍टार प्रभास और किच्‍चा सुदीप जैसे सुपरस्‍टार्स संग काम कर चुकी हैं। वह ‘स्टार प्लस' के सीरियल ‘देखो मगर प्यार से' में भी नजर आई थीं। आदित्‍य नारायण और श्‍वेता फिल्‍म 'शापित' में साथ दिखे थे। दोनों की पहली मुलाकात इसी के सेट पर हुई थी।

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख