Hanuman Chalisa
✕

'आदिपुरुष' का नया पोस्टर रिलीज, रौद्र रूप में नजर आए राम भक्त हनुमान

Updated: शुक्रवार, 2 जून 2023 (17:28 IST)
adipurush new poster :  साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। बीते दिनों 'आदिपुरुष' के कई कैरेक्टर पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया गया था। वहीं हनुमान जयंती के मौक पर 'आदिपुरुष' से हनुमान जी का किरदार निभा रहे देवदत्त नागे का लुक भी सामने आया था। 
 
वहीं अब मेकर्स ने हनुमान जी का एक और पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में वीर बजरंग बली रौद्र रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में भगवान हनुमान अपने ने गले में जनेऊ और रुद्राक्ष की माला को धारण कर रखा है, इसके साथ ही उन्होंने एक हाथ से गदा को उठाया हुआ है। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'हम हैं केसरी, क्या बराबरी।' बजरंग बली का यह विकराल रूप फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आदिपुरुष के इस नए पोस्टर को 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है। 
 
बता दें कि फिल्म आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नजर आने वाले हैं। 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

ये प्रेम मोल लिया मूवी प्रिव्यू: 4 साल बाद सूरज बड़जात्या की रोमांटिक ड्रामा में वापसी, जानें स्टार कास्ट और कहानी

शरवरी के देसी लुक ने उड़ाए होश, मल्टीकलर लहंगे और बैकलेस चोली में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

'रामायण' पर भड़के महाभारत के 'कृष्ण' नीतीश भारद्वाज, बोले- रावण को बना दिया हीरो, सरकार करे फंडिंग की जांच

राजकुमार हिरानी के जन्मदिन पर जानिए क्यों हैं वो बॉलीवुड के सबसे खास कहानीकार, इन 5 खूबियों ने बनाया उन्हें दर्शकों का चहेता

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख