Hanuman Chalisa
✕

जिस फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत का हुआ था निधन, उसकी मालकिन बनीं यह एक्ट्रेस!

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2023 (10:55 IST)
adah sharma bought sushant's flat: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 को निधन हो गया था। एक्टर मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत ने जिस फ्लैट में अंतिम सांस ली थी वह काफी समय से खाली पड़ा हुआ था। बाद में इस फ्लैट को नया किराएदार मिल गया था।
 
वहीं अब खबर आ रही है कि इस फ्लैट को एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खरीद लिया है। फिल्म 'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा के यह फ्लैट खरीदने की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में अदा को मोंट ब्लैक अपार्टमेंट में इस फ्लैट पर स्पॉट किया गया। 
 
जब अदा इस फ्लैट से बाहर निकली तो मीडिया ने उनसे इसे खरीदने को लेकर सवाल किए। इस पर अदा ने सीधे तौर पर जवाब ना देते हुए कहा कि वह जब भी इसे फाइनल करेंगी तब सबसे पहले मीडिया से शेयर करेंगी। अदा ने घर खरीदने को लेकर ना ही हां बोला और ना ही इससे इनकार किया। 
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन इसी फ्लैट में हुआ था। सुशांत इस फ्लैट में किराए से अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और कुछ दोस्तों के साथ रहते थे। ये फ्लैट 3600 स्कवॉयर फुट के एरिया में बना हुआ है। इसमें 4 बेडरूम है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख