Daily Horoscope
✕

एक्ट्रेस वीणा कपूर जिंदा है, खबर थी कि बेटे ने हत्या कर लाश नदी में फेंक दी थी

Updated: गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (15:28 IST)
Photo - Twitter

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि एक्ट्रेस वीणा कपूर नहीं रहीं। उनके बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए उनकी हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया। कुछ कलाकारों ने इस बात को कंफर्म कर दिया और लगे हाथों श्रद्धांजलि भी दे डाली। मीडिया में भी खबर आ गई। 
 
अब फिल्मों की तरह ट्विस्ट ये आया है कि वीणा कपूर तो जिंदा हैं। उन्होंने पुलिस थाने पहुंच कर उन अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी जिन्होंने इस तरह की बातें फैलाईं। दूसरी तरफ उनके बेटे को लोगों ने इतने बुरे-बुरे मैसेज भेजे कि वह बीमार हो गया। 
 
आखिर ये कंफ्यूजन हुआ कैसे? दरसअल एक महिला की हत्या हुई जिसे उसके बेटे ने ही मारा था। उस महिला का नाम भी वीणा कपूर था। लोग समझे कि ये एक्ट्रेस वीणा कपूर हैं और फिर गलतफहमी पर गलतफहमी पैदा हो गई। 
 
वीणा कपूर के बेटे ने कहा कि वह अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं और कभी ऐसा बुरा काम करने का सोच भी नहीं सकते। 'मिड डे' से बात करते हुए वीणा कपूर ने कहा कि इस गलतफहमी के कारण उन्हें काम मिलना बंद हो गया है और वे परेशान हैं। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख