Daily Horoscope
✕

रिया कुमारी हत्याकांड में आया नया मोड़, पुलिस ने एक्ट्रेस के पति को किया गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (11:37 IST)
Photo - Twitter
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बीते दिन झारखंड की अभिनेत्री और यूट्यूबर रिया कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिया झारखंड के एक लोकल सीरियर 'वह चलचित्र' की एक्ट्रेस थीं। रिया कुमारी अपने पति प्रकाश कुमार और अपनी 2 साल की बेटी के साथ कार से राष्ट्रीय राजमार्ग-16 से होकर कोलकाता जा रही थीं। 

 
बताया जा रहा था कि लूटपाट के प्रयास में असफल होने के बाद बदमाशों ने रिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस रिया के पति प्रकाश से पूछताछ कर रही थी। वहीं अब रिया कुमारी की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। 
 
इस मामले में पुलिस ने रिया कुमारी के पति प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार रिया के पति प्रकाश कुमार ने ही कथित रूप से उनकी हत्या की है। प्रकाश ने लूट की घटना बताकर पुलिस को गुमराह किया। प्रकाश को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
खबरों के अनुसार पुलिस की पूछताछ में प्रकाश कुमार बार-बार अपने बयान बदल रहा था, जिससे पुलिस को शक हुआ और मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में मदद मिली। रिया कुमारी केस जब प्रकाश से कई चरणों की पूछताछ की गई तो उसके बयानों में अंतर था।
 
वहीं रिया कुमारी के परिवार ने प्रकाश, उसकी एक्स-वाइफ और दो भाइयों के खिलाफ रिया को मानसिक रूप से प्रताडित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख