Hanuman Chalisa
✕

तुनिशा शर्मा की मौत को कंगना रनौट ने बताया हत्या, बोलीं- बिना मुकदमा चलाए मौत की सजा हो...

Updated: गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (11:12 IST)
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने एक्ट्रेस के एक्स-बॉयफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं अब बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौट ने तुनिशा शर्मा की मौत को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

 
कंगना रनौट ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर करते हुए तुनिशा की मौत को हत्या बताया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से महिलाओं की सुरक्षा कड़ा कानून बनाने की अपील की है। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा, एक महिला प्यार, शादी, रिश्ते या यहां तक कि परिवार वालों को खोने से लेकर हर चीज का सामना कर सकती है।
 
कंगना ने लिखा, लेकिन वह यह कभी इस बात का सामना नहीं कर सकती कि उसकी लव स्योरी में प्यार नहीं था। बल्कि प्यार के नाम पर सिर्फ उसका शोषण हो रहा था। उसका प्यार बस शारीरिक और भावनात्मक रूप से उपयोग और दुरुपयोग करने के लिए था।
 
एक्ट्रेस ने लिखा, वह अपनी धारणा पर भरोसा नहीं कर सकती थी, अगर वह अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला करती है तो ऐसी स्थिति में किसी के जीने या उसकी मौत से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन यह धारणा अकेली तुनिशा की नहीं थी। उसने यह अकेले नहीं किया है। यह एक हत्या है। 
 
एक अन्य पोस्ट में कंगना ने लिखा, मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करती हूं कि जैसे कृष्ण द्रौपदी के लिए उठे थे, जैसे राम ने सीता के लिए एक स्टैंड लिया था, हम भी बहुविवाह के खिलाफ मजबूत कानून बनाने की उम्मीद करते हैं। महिलाओं के खिलाफ एसिड हमले और उन्हें कई टुकड़ों में काट देने जैसे अपराधों में बिना मुकदमा चलाए तत्काल मौत की सजा होनी चाहिए।
 
बता दें कि तुनिशा शर्मा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी। शीजान खान पुलिस पूछताछ में हर बार अपना बयान बदल रहा है। बताया जा रहा है कि शीजान से ब्रेकअप के बाद से तुनीशा डिप्रेशन में थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख