biodatamaker

मोनालिसा हमेशा जवान बने रहने के लिए करती हैं यह काम

Updated: बुधवार, 1 अगस्त 2018 (13:12 IST)
भोजपुरी फिल्मों में मोनालिसा बड़ा नाम है। बिग बॉस में उन्होंने हिस्सा लिया था और उसके बाद से वे लोग भी उन्हें जानने लगे जो भोजपुरी फिल्में नहीं देखते थे।
 
मोनालिसा इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। बांग्ला भाषा में बनी वेब सीरिज़ 'दुपुर टाकुरपो' में उन्होंने झूमा भाभी का रोल अदा कर धूम मचा दी। उनके हॉट लटके-झटके उनके फैंस को बेहद पसंद आए। 

 
इस बोल्ड किरदार में उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब वे बोल्ड किरदार से परे भी कुछ और किरदार निभा रही हैं। 
 
हाल ही में उनका हॉरर टीवी सीरियल 'नज़र' स्टार प्लस पर शुरू हुआ है जो रात 11 बजे देखा जा सकता है। इसमें मोनालिसा ने एक डायन का किरदार निभाया हैं। उल्टे पैर, बड़े हुए नुकीले नाखून, चमकती आंखें और लंबी चोटी के जरिये वे दर्शकों को डरा भी रही हैं और अपनी कातिलाना अदाएं भी दिखा रही हैं। 

 
इस शो में वे ऐसी डायन बनी हैं जो हमेशा जवान बनी रहती है और इसके लिए वह युवाओं को अपने जाल में फंसा कर उनकी जवानी पी जाती हैं। जैसे ही वह ये काम करती हैं वो युवा अचानक बूढ़ा बन जाता है। 
 
इस शो में दिखाया जाएगा कि कैसे एक आम लड़की डायन बन गई है। शो की शुरुआत ठीक-ठाक है और टीवी पर हॉरर देखने वालों को यह पसंद आ सकता है। 

Show comments

पूजा हेगड़े का सिज़लिंग एथनिक लुक, रस्ट-ऑरेंज आउटफिट में ढाया कहर

चोट के बाद काम पर लौटे कार्तिक आर्यन, 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग के लिए पहुंचे लंदन

महात्मा गांधी बने मनोज बाजपेयी, सामने आया फिल्म का फर्स्ट लुक; पहचानना हुआ मुश्किल

'बिग बॉस' ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास!

'गांधारी' का ग्लोबल धमाका, 8 देशों में नंबर 1 और दुनिया में टॉप 4 पर पहुंची फिल्म, तापसी पन्नू ने जताई खुशी

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख