suvichar
✕

'जन्नत गर्ल' ईशा गुप्ता हुईं कोरोना पॉजिटिव, बोलीं- मजबूती से सामना करूंगी

Updated: सोमवार, 10 जनवरी 2022 (12:47 IST)
देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर कहर बरपा रही है। इस महामारी की चपेट में हर दिन कई सेलेब्स भी आ रहे हैं। अब बॉलीवुड की जन्नत गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।

 
ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी फैंस को दी है। ईशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, काफी सावधानियों के बावजूद मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और खुद को सबसे अलग कर लिया है। इस समय मैं होम क्वारंटाइन में हूं।
 
उन्होंने लिखा, मुझे यकीन है कि मैं मजबूती से इसका सामना करूंगी और बेहतर तरीके से इससे उबर जाऊंगी। कृपया सुरक्षित रहें और मास्क लगाए रखें। अपना और दूसरों का ख्याल रखें। मैं आप सभी से प्यार करती हूं।
 
बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने से मनोरंजन जगत पर एक बार फिर संकट के बादल छा गए हैं। कई शहरों में सिनेमाघरों को दोबारा बंद कर दिया गया है। कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे मेकर्स को वित्तीय हानी उठाना पड़ रही है।

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख