Daily Horoscope
✕

मशहूर अभिनेता सलीम गौस का निधन, 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Updated: शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (11:39 IST)
Photo - Twitter
मशहूर टीवी और फिल्म अभिनेता सलीम गौस का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। धारावाहिक 'भारत एक खोज' और 'सरदारी बेगम' तथा सोल्जर जैसी कई फिल्मों में अभिनय से पहचान बनाने वाले सलीम गौस का निधन 70 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

 
अभिनेता के परिवार से जुड़े एक सूत्र के अनुसार गौस ने बुधवार रात को सीने में दर्द की शिकायत की थी और उन्हें यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। एक्टर के निधन पर कई सितारों ने शोक जताया है।
 
सलीम गौस ने 1978 में फिल्म स्वर्ग नरक में एक छात्र के किरदार से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने श्याम बेनेगल की मंथन, कलयुग, सरदारी बेगम और महेश भट्ट की सारांश तथा सईद मिर्जा की मोहन जोशी हाजिर हो फिल्मों में भी काम किया।
 
श्याम बेनेगल की 1988 में आई मशहूर टीवी श्रृंखला 'भारत एक खोज' के विभिन्न एपिसोड में उन्होंने राम, कृष्ण और टीपू सुल्तान आदि किरदार निभाए।
 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख