Hanuman Chalisa
✕

'चक दे इंडिया' फेम एक्टर रियो कपाड़िया का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (10:43 IST)
Rio Kapadia Passes Away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर रियो कपाड़िया का निधन हो गया है। चक दे इंडिया से लेकर दिल चाहता है जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके रियो कपाड़िया ने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 15 सितंबर को मुंबई में होगा।
 
बताया जा रहा है कि रियो कपाड़िया बीते एक साल से कैंसर से लड़ रहे थे। उनके परिवार ने इस दुखद घटना पर स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने बताया कि एक्टर ने गुरुवार को 12.30 बजे अंतिम सांस ली। 8 जून 1957 को जन्मे रियो की पत्नी का नाम मारिया हैं और उनके दो बच्चे हैं। परिवार ने बताया कि 15 सितंबर गोरेगांव में एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
रियो कपाड़िया आखिरी अगस्त 2023 में जोया अख्तर की 'मेड इन हेवन 2' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने 'केशव आर्या' का किरदार निभाया था। वह बॉम्बे बेगम्स, द बिग बुल, हैप्पी न्यू ईयर, मर्दानी, मुंबई मेरी जान जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके थे। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख