ganesh chaturthi

ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन

Updated: मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (13:58 IST)
राज कपूर के सबसे छोटे बेटे, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का आज निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 25 अगस्त 1962 को जन्मे राजीव 58 वर्ष के थे। 
 
राजीव ने अपना करियर फिल्म 'एक जान हैं हम' से शुरू किया था जो 1983 में रिलीज हुई थी। उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' साबित हुई जिसे राज कपूर ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के अलावा राजीव कपूर की कोई फिल्म नहीं चली। उन्होंने 14 फिल्मों में अभिनय किया। 
 
अभिनय में सफलता नहीं मिलने के बाद राजीव निर्देशन में उतरे। उन्होंने 1996 में प्रेमग्रंथ निर्देशित की जिसमें ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म खास कामयाब नहीं हो पाई। 
 
राजीव इसके बाद पुणे रहने चले गए थे और यदाकदा ही नजर आते थे। 2001 में उन्होंने आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख