biodatamaker
✕

अब ऐसी है राहुल रॉय की हालत, ब्रेन स्टोक के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Updated: सोमवार, 30 नवंबर 2020 (13:38 IST)
बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय को ब्रेन स्‍ट्रोक के बाद मुंबई के नानावटी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल को अपनी अपकमिंग फिल्म 'एलएसी-लिव द बैटल' की शूटिंग करते वक्त कारगिल में ब्रेन स्ट्रोक आया था। राहुल रॉय को वापस मुंबई लाया गया है जहां उन्हें नानावती हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

 
बताया जा रहा है कि राहुल रॉय की हालत अभी स्थिर है। वो रिकवर कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग काफी ऊंचाई पर हो रही थी। ज्यादा ऊंचाई होने की वजह से ऑक्सीजन की कमी थी और टीम मेंबर्स को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 
 
राहुल के भाई के अनुसार कारगिल का मौसम बहुत ठंडा था जिसके कारण राहुल को ब्रेन स्ट्रोक हुआ। उन्हें कारगिल से श्रीनगर और फिर मुंबई के नानवती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
 
तीन दशक से फिल्मों में सक्रिय राहुल ने 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें अनु अग्रवाल भी लीड रोल में थीं। इसके बाद वे जुनून (1992), फिर तेरी कहानी याद आई (1993), नसीब (1997), एलान (2011) और कैबरे (2019) जैसी फिल्मों में काम किया। वे 'बिग बॉस' के पहले सीजन (2007) के विनर भी रहे हैं।
 

Show comments

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

'चार यार' से पहले इन 8 आइकॉनिक फ्रेंड ग्रुप्स ने जीता दिल, ये जवानी है दीवानी से फुकरे तक दोस्ती के यादगार किस्से

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख