suvichar

64 वर्ष पहले पिताओं ने साथ किया था काम, अब बेटों की बारी

Updated: शुक्रवार, 31 मई 2019 (13:56 IST)
दीप्ति कलवानी के 'एक ब्रह्म - सर्वगुण सम्पन्न' शो में परीक्षित साहनी, अयूब खान और नासिर खान जैसे अनुभवी कलाकार हैं। क्या आप जानते हैं कि इन तीन अभिनेताओं के बीच की कॉमन कड़ी क्या है? 
 
इनके पिताओं ने अतीत में एक साथ काम किया था। महान अभिनेता जॉनी वॉकर के बेटे नासिर खान ने तीन दिग्गज नासिर खान (अयूब खान के पिता), बलराज साहनी (परीक्षित साहनी के पिता) और जॉनी वॉकर की सबसे पुरानी तस्वीरों में से एक और उनके बेटों की एक वर्तमान तस्वीर साझा की है। 


 
दुर्लभ पुरानी तस्वीर पर बोलते हुए नासिर कहते हैं, “मेरे पिता ने बलराज साहनी साहब, नासिर खान (अय्यूब के पिता) के साथ वर्ष 1955 में 'जवाब' नामक फिल्म में काम किया था और 64 साल बाद दिलचस्प बात यह है कि इनके बेटे सर्वगुण सम्पन्ना में एक साथ काम कर रहे हैं। 
 
बलराज साहनी साहब वास्तव में मेरे पिता को नवकेतन फिल्म्स (देव आनंद) में ले गए थे। मेरे पिता और बलराज साहनी साहब ने 10 फिल्मों में साथ काम किया और उनके बीच एक अनोखी बॉन्डिंग थी। 
 
मुझे याद है कि 'प्यार का रिश्ता' नामक एक फिल्म मेरे पिता के भाई टोनी वाकर ने बनाई थी, उसमें बलराज साब भी थे। दिलचस्प बात यह है कि अयूब खान के साथ मैंने कितने दूर कितने पास नामक फिल्म भी की थी, हालांकि हमने साथ में कोई दृश्य नहीं किया था।
 
परीक्षित साहब के साथ मैंने 'जय संतोषी मां' नामक एक शो किया है, लेकिन मेरा एक कैमियो रोल था। अब अय्यूब और परीक्षित साहब के साथ स्क्रीन साझा करना जादू के अलावा कुछ नहीं है। बॉन्डिंग एक परिवार की तरह है, सेट पर हम सभी के लिए यह बहुत भावुक पल है। ”
 

Show comments

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख