Govardhan puja
✕

मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन

Updated: गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (02:02 IST)
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का 81 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। जगदीप ने कई चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा था। जगदीप को फिल्म 'शोले' के सूरमा भोपाली के किरदार से काफी प्रसिद्धि मिली थी।

परिवार के करीबी मित्र निर्माता महमूद अली ने बताया कि जगदीप का बांद्रा के अपने आवास पर रात साढ़े आठ बजे निधन हो गया। आयु संबंधी समस्याओं के कारण वे अस्वस्थ थे।

उनका असली नाम सैयद इश्तियाक जाफरी था। बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी जगदीप के बेटे हैं। जगदीप का जन्म ब्रिटिश इंडिया के दतिया सेंट्रल प्रोविंग में (अब मध्यप्रदेश) 29 मार्च 1939 को हुआ था। जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया था।

जगदीप ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्‍ड आर्ट‍िस्‍ट की थी। कुछ फिल्मों में उन्‍होंने लीड रोल भी निभाया। शम्‍मी कपूर की फिल्म 'ब्रह्मचारी' से उनका कॉमेडियन बनने का सफर शुरू हुआ। फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में उन्‍होंने सलमान खान के पिता का रोल निभाया था।

1988 में उनकी फिल्म 'सूरमा भोपाली' आई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बहुत ज्यादा कामयाब नहीं रही। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने किया था। जगदीप के दूसरे बेटे नावेद जाफरी ने फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। जगदीप को 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से भी नवाजा जा चुका है।

पं. नेहरू ने भी की थी तारीफ : जगदीप ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1951 में बीआर चोपड़ा की फिल्म 'अफसाना' से की थी। इस फिल्म में जगदीप ने बतौर बाल कलाकार काम किया था। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। इनमें गुरुदत्त की 'आरपार', बिमल रॉय की 'दो बीघा जमीन' जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं।  फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' में उनके काम को काफी प्रशंसा मिली थी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी जगदीप के अभिनय की तारीफ की थी। 

पिछले 3 महीनों में बॉलीवुड की 5 हस्तियों का निधन : 3 महीनों में बॉलीवुड के 5 बड़ी हस्तियां इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। अप्रैल महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर ने अपने प्राण त्याग दिए थे। इसके बाद जून के महीने में सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। 3 जुलाई को मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया था।

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख