Daily Horoscope
✕

एक्टर-निर्देशक आमिर रजा हुसैन का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated: रविवार, 4 जून 2023 (11:42 IST)
aamir raza husain: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्टर-निर्देशक और आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह दिल्ली वाले घर पर थे, जहां उन्होंने 3 जून को अंतिम सांस ली। आमिर रजा हुसैन के निधन की खबर से फैंस में दुख की लहर छा गई है।
 
आमिर रजा हुसैन का जन्म एक कुलीन अवधी परिवार में हुआ था। वह लखनऊ में मुमताज हुसैन और कनीज मेहीदा के घर पर जन्मे थे। हुसैन इकलौती संतान थे। इनके पैदा होने के बाद पेरेंट्स दिल्ली आ गए थे। हालांकि बाद में इनका तलाक हो गया।
 
बाहुबली, आरआरआर और अपकमिंग आदिपुरुष से पहले आमिर रजा हुसैन की क्रिएटिव पॉवर ने भारत को 'द फिफ्टी डे वॉर' के जरिए एक मेगा थिएटर प्रोडक्शन का अनुभव कराया था। इस शो में उन्होंने कारगिल की कहानी को इस तरह सुनाया जिसे आज तक कोई नहीं सुना पाया है। 
 
आमिर रजा हुसैन को थिएटर में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। आमिर रजा हुसैन की आखिरी फिल्म 'खुबसूरत' थी जो कि 2014 में रिलीज हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख