dharma sangrah

अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके एक्टर अरविंद राठौड़ का निधन

Updated: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (15:50 IST)
Photo - Facebook
गुजराती सिनेमा के मशहूर अभिनेता अरविंद राठौड़ का निधन हो गया है। अरविंद ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। वह 83 साल के थे, लंबी बीमारी से जूझने के बाद बीत गुरुवार उनका निधन हो गया। 
 
खबरों के अनुसार अरविंद राठौड़ कुछ महीने पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और उसके बाद कमजोरी के चलते बिस्तर पर ही थे। अरविंद की शादी नहीं हुई थी और वह अपने भतीजे की बहू और उनके बेटे के साथ रहते थे।
 
एक्टिंग में आने से पहले अरविंद एक फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते थे। राज कपूर ने उन्हें फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में एक छोटा सा रोल दिया था। उन्होंने जॉनी मेरा नाम, बदनाम फरिश्ते, कोरा कागज, सलाम मेमसाब समेत कई फिल्मों में काम किया था। 
 
अ‍रविंद राठौड़ अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ और खुदा गवाह में अहम किरदार में नजर आए थे। अरविंद ने बॉलीवुड में काम छोड़ने के बाद मुंबई भी छोड़ दिया था। वह अहमदाबाद में रह रहे थे। 
 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख