manglik dosh calculator
✕

‘बेल बॉटम’ के लिए अक्षय कुमार ने तोड़ा अपना 18 साल पुराना नियम, किया ये काम

Updated: सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (15:52 IST)
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय स्कॉटलैंड में चल रही है। अक्षय कुमार सहित फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू प्राइवेट जेट से स्कॉटलैंड रवाना हुई थी। उसके बाद वहां 14 दिनों के लिए सभी को क्वारंटीन होना पड़ा। उसी के बाद शूटिंग शुरू हुई। ऐसे में फिल्म के प्रोड्यूसर की जेब पर ज्यादा बोझ ना पड़े इसलिए अक्षय ने अपना एक 18 साल पुराना नियम तोड़ दिया है।



दरअसल, पिछले 18 सालों से अक्षय कुमार ने नियम बना रखा है कि वह दिन में 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगे। लेकिन अब उन्होंने अपनी शिफ्ट डबल करने का फैसला लिया है। अक्षय के इस फैसले के बाद फिल्म की शूटिंग दोगुनी रफ्तार से हो रही है और प्रड्यूसर का काफी पैसा बच रहा है।



लोकल टीम के सपोर्ट से दो अलग-अलग यूनिट्स अक्षय के साथ मिलकर शूट कर रही है। ये अपनी तरह की पहली फिल्म बन गई है जो लॉकडाउन के बाद हर घंटे में ज्यादा से ज्यादा काम खत्म कर रही है। खास बात ये भी है कि पूजा एंटरटेनमेंट अपने सेट्स पर एक्टर्स और क्रू की सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखने में कामयाब रही है।



फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी कहते हैं, “अक्षय सर पूरी तरह से प्रोड्यूसर के एक्टर हैं और मेरा सौभाग्य है कि मैं उनके साथ काम कर रहा हूं। वो हमेशा सभी चीजों और हरेक के बारे में सोचते हैं। यूनिट की सेफ्टी से लेकर उनके शूटिंग शेड्यूल और प्रोड्यूसर की परेशानी तक हर चीज का ध्यान वो रखते हैं। वो खरा सोना हैं। अक्षय सर 18 सालों में पहली बार डबल शिफ्ट में काम कर रहे हैं। जब उन्होंने हमें दो यूनिट्स का सुझाव दिया, तो हम चौंक गए थे और उत्साहित भी थे। उनके काम का अनुशासन और समय के लिए इज्जत देखकर सेट्स पर सभी को एनर्जी मिल रही है और सभी अपना बेस्ट दे रहे हैं।”

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख