Hanuman Chalisa

एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का निधन, बाथरूम में पाए गए मृत

Updated: सोमवार, 22 मई 2023 (17:55 IST)
Aditya Singh Rajput: मॉडल और एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का निधन हो गया है। 25 साल के आदित्य सोमवार की दोपहर को अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में पाए गए। आदित्‍य मुंबई के अंधेरी इलाके में रहते थे। आदित्य की लाश सबसे पहले उनके दोस्त ने देखी। इसके बाद वह तत्काल बिल्डिंग के वॉचमैन के साथ उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आदित्य को मृत घोषित कर दिया गया। 
 
बताया जा रहा है कि आदित्य सिंह राजपूत की मौत का कारण ड्रग्स का ओवरडोज हो सकता है। मुंबई पुलिस ने एक्टर की लाश को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आदित्य की मौत के असली कारण का खुलासा होगा।
 
आदित्य राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्हें लोकप्रियता टीवी रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' से मिली थी। आदित्‍य सिंह राजपूत ने 300 से अधिक टीवी विज्ञापनों में काम किया था। एक्‍ट‍िंग की दुनिया में स्‍ट्रगल करते हुए उन्होंने अपना ब्रांड 'पॉप कल्चर' शुरू किया, जिसके तहत वह कास्टिंग डायरेक्टर का काम करते थे।
 
आदित्य सिंह राजपूत ने वेब सीरीज 'गंदी बात' में भी काम किया था। इसके अलावा उन्होंने क्रांतिवीर, मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में काम किया। आदित्य की  मुंबई की पेज-3 पार्टीज से लेकर फिल्‍मी दुनिया में अच्‍छी खासी पकड़ मानी जाती थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Lock Upp 2: पामेला सेरेना ने खोला मैच फिक्सिंग का राज, स्टूडेंट लाइफ में क्रिकेट बेटिंग से कमाए थे पैसे

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से बड़े पर्दे पर वापसी पर रहीं कटरीना कैफ? सामने आई बड़ी सच्चाई

रावण सिर्फ विलेन नहीं, विरोधाभासों से भरा महाज्ञानी, 'रामायणम्' में अपने किरदार पर बोले रॉकस्टार यश

Marvel Studios का बड़ा धमाका, रयान गोस्लिंग निभाएंगे Ghost Rider का किरदार, 2028 में रिलीज होगी फिल्म

Black Panther 3 का ऐलान, डेविड जॉनसन संभालेंगे वाकांडा की कमान, रिलीज डेट भी हुई फाइनल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख