Daily Horoscope
✕

अभिषेक बच्चन ने भी दी कोरोना को मात, कोविड-19 रिपोर्ट आई निगेटिव

Updated: शनिवार, 8 अगस्त 2020 (15:59 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 29 दिन अस्पताल में बिताने के बाद आखिरकार अभिषेक बच्चन अपने घर वापस लौटने के लिए तैयार हैं। इसकी जानकारी खुद अभिषेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए शेयर की है।

 
अभिषेक बच्चन ने अपनी कोरोनावायरस रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक वादा तो वादा होता है। आज दोपहर मेरी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैंने आप लोगों को बताया था कि मैं इसे हरा दूंगा। और मेरे और मेरे परिवार के लिए प्रार्थना करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। नानावटी अस्पताल में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ के प्रति मेरा शाश्वत आभार, जो भी उन्होंने मेरे स्वस्थ होने के लिए किया। धन्यवाद।'
 
बता दें कि अभिषेक अभिषेक बच्चन कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद 11 जुलाई, 2020 से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती थे। वहीं उनके साथ अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। 2 अगस्त को जब अमिताभ बच्चन को अस्पताल से छुट्टी मिली थी, तो अभिषेक ने बताया था कि वो फिलहाल कोरोना पॉजिटिव हैं और अस्पताल में एडमिट हैं। उन्होंने था कहा कि मैं भी कोरोना को हराकर जल्द घर लौटूंगा।
 
अभिषेक बच्चन और अमिताभ के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। अभिषेक और अमिताभ को अस्पताल को उसी दिन अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। आराध्या और ऐश्वर्या घर में ही क्वारंटीन थे। हालांकि बीच में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अब बच्चन परिवार के चारों सदस्य कोरोनावायरस को हरा कर घर जा चुके हैं।
 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख